✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय समिति बंगरा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान आदि में अपनी उपस्थिति दर्ज कर उत्कृष्ट सेवा प्रदाता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अभय कुमार सिंह (अप्पू) को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के मानद सदस्य सह शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) ने पुस्तकालय परिसर में आयोजित समारोह में अभय कुमार सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि गांव में आयोजित नवरात्र, छठ पर्व आदि धार्मिक अनुष्ठान में शामिल रहे सिंह जिस निस्वार्थ भाव से ओतप्रोत सेवा देने का कार्य शुरू किया है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
आने वाले समय में कई एक सेवा प्रदाताओं को सम्मानित करने का प्रस्ताव है, जिसकी रूप रेखा पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही उचित समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कुमार आशुतोष, लक्ष्य गौतम, तुषार कुमार सिंह, शंभू सिंह, नरेंद्र सिंह, कुलदीप मांझी, अशोक राउत सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…