महाराजगंज: बैंक से लोन पाकर फुटपाथी दुकानदारों के खिले चेहरे

परवेज अख्तर/सिवान: फुटपाथी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि से लोन स्वीकृति शुरू हो गयी है.गुरुवार को महाराजगंज नगर पंचायत के अंतर्गत राष्ट्रीय आजीविका मिशन के द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत शहर के विभिन्न बैंकों के द्वारा 11 लोगों को दस हजार रुपये का लोन दिया गया.लोन पाने के बाद फुटपाथी दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे. लोन मिलने के बाद इस लॉकडाउन से उबरने की एक नयी उम्मीद मिल गयी है. लॉकडाउन के कारण फुटपाथी दुकानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी.

ऐसे में आजीविका की पहल ने इन्हें लोगों को दस हजार का लोन मुहैया कराया. इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी बैंक के अधिकारियों को केंद्र प्रायोजित इस योजना के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाभुकों को लाभ देने के लिये अलग – अलग तिथियों को अलग – अलग बैंकों की शिविर लगायी जायेगी. शिविर लगाने का काम 17 जुलाई तक जारी रहेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026