परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर चक मुहम्मदा निवासी ओमप्रकाश कुमार समेत तीन लोगों पर शादी की नीयत से पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री 23 दिसंबर को 10 बजे घर से कालेज जाने की बात कही निकली। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो स्वजनों को चिंता हुई।
स्वजन उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिए। बाद में पता चला कि थाना क्षेत्र के चकमुहम्मदा निवासी ओमप्रकाश कुमार मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया है। जब में उसके घर पूछताछ करने गया तो उसके माता-पिता मारपीट पर उतारू हो गए। इस मामले में ओमप्रकाश कुमार, पिता कन्हैया साह और मां माया देवी के विरुद्ध शादी की नीयत से पुत्री को भगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…