महाराजगंज: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में की तोड़फोड़

  • दो शिव मंदिर में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया गया
  • महाराजगंज में तोड़फोड़ की घटना पहली बार हुई है

परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता वार्ड संख्या एक के शिव मंदिर में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की है। सदियों से आस्था के केंद्र रहे दो शिव मंदिर में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों का उत्पात लोगों की समझ से परे है। एक शिव मंदिर में शिव लिंग को दो भागों में तोड़ दिया गया है तो दूसरे शिव मंदिर में शिवलिंग पर प्रहार कर दो टुकड़ों में काटने का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर में शिवलिंग को बुरी तरह क्षतिग्रस्त देख भक्त भौंचक रह गए। देखते ही देखते यह खबर फैल गई व भक्त मंदिर की ओर दौड़ पड़े।

घटना की जानकारी थाने को दी गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने दलबल के साथ स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त की। दोनों मंदिरों का मुआयना करने के बाद लोगों को घटना का पदाफार्श करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया किसी मंदिर में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। दोनों शिव मंदिर कुछ ही दूरी पर मौजूद है। दो दिन पूर्व एक शिव मंदिर में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस घटना पर अनहोनी या जान बूझकर किए जाने पर चर्चा हो ही रही थी। तभी दूसरे शिव मंदिर को भी असामाजिक तत्वों ने निशाना बना दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026