परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में करीब-करीब पूजा पंडाल बनकर तैयार है। वहीं कुछ जगहों पर कलाकार पूजा पंडाल तथा मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। वहीं दुर्गा पूजा को ले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।जहां पूजा पंडाल बनकर तैयार है वहां सजावट तथा रोशन की व्यवस्था की जा रही है।जानकारी के अनुसार कहीं दिल्ली स्थित अक्षरधाम के तर्ज पर पंडाल बनाए गए हैं कहीं वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाए गए हैं।
शहर के नखास चौक बड़ी देवी, राजेंद्र चौक, पकवा इनार, फुलेना शहीद स्मारक, पसनौली, रामापाली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा सजावट व लाइटिंंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह पूजा पंडाल व प्रतिमाओं का अंतिम रूप देने का कार्य अंतिम चरण में हैं। दुर्गा पूजा को ले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं पूजा स्थल समेत जगह-जगह लोगों द्वारा सफाई की जा रही है। वहीं पूजा पंडालों में देवी गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…