Categories: जिला

महाराजगंज: सभी पीडीएस दुकानों पर नहीं पहुंचे आयुष्मान कार्ड बनाने वाले

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानों पर 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाना था. महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र में 100 पीडीएस दुकान हैं. जिसमें दो दुकान रद्द है. आठ पीडीएस दुकानदार की मृत्यु हो गई है. आठ दुकानदार का दुकान नजदीक के दुकानदार से टैग है. वर्तमान में नब्बे दुकान चालू हैं. जिसमें मात्र 35 दुकान पर हीं कुछ समय के लिए कार्ड बनाने वाले पहुंचे थे. जो पहुंचे थे वे एक दो घंटे ठहर कर चले गये. आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्डधारी पीडीएस दुकान का चक्कर काटते रहे. 2 मार्च को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को लांच की जा चुकी है. सभी कॉमन सर्विस सेंटर, पीडीएस डीलर को आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेवारी दी गई है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से बचे हुए लाभार्थी को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना में जोड़ा गया है. जिससे प्रत्येक राशन कार्डधारी को 5 लाख तक इलाज का सुविधा दी जायेगी. चिह्नित लाभुक अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड व आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर के साथ अपना कार्ड बनवा सकते हैं. 2 मार्च से विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक चिह्नित लाभुकों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करना है. इस अभियान के तहत 2 मार्च के बाद लगातार पीडीएस डीलर की दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे.

क्या कहते हैं अधिकारी:

2 मार्च से सभी पीडीएस दुकान पर कॉमन सर्विस सेंटर को पहुंच कर कार्ड बनाना है. लेकिन प्रथम दिन मात्र 35 पीडीएस दुकान पर हीं कॉमन सर्विस सेंटर के लोग पहुंचे थे. जो नहीं पहुंचे हैं उसके खिलाफ रिपोर्ट की जायेगी.

रंजन कुमार, एमओ, महाराजगंज

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026