महाराजगंज: बीईओ ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक, शिक्षकों की अनुपस्थित जताई नाराजी

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज बीईओ शिवशंकर झा ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित शिक्षकों से जवाब मांगा है। बीईओ पूर्वाह्न 9.20 बजे नया प्राथमिक विद्यालय शनिचरा टोला रिसौरा में पहुंचे। उस वक्त विद्यालय बंद पाया। साथ ही तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। वहीं उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर का निरीक्षण किया। वहां भी चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीईओ उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी का निरीक्षण किया।

इसमें भी 10.5 बजे पांच पांच शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सुरवीर में तीन शिक्षक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। साथ ही एमडीएम 10 दिन से बंद पाया गया। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया में निरीक्षण के क्रम में एमडीएम में गड़बड़ी पाई। बीईओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों से कारण पृच्छापूछा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024