परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना के नये थानाध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बुके देकर स्वागत किया.इस अवसर पर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र मे सबसे पहली प्राथमिकता समाज में सौहार्द तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है.
लोगों को उचित न्याय दिलाना उनका परम कर्तव्य होगा. समाज के सभी लोगों के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर शांति बनाए रखना है. उन्होंने आगे बताया कि जो व्यक्ति गलत प्रवृत्ति तथा अपराधिक किस्म के हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर शशि भूषण सिंह,दिलीप भारती, अजय कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…