परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज में दबंगों द्वारा दुकान तोड़े जाने पर छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिल कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. यह बहुत ही दुखद घटना है. बाहर से आकर व्यवसायी वर्ग को परेशान करने तथा जबरन जमीन को कब्जा करना और थाना प्रशासन को एक दिन पूर्व सूचना के बाद भी इस तरह की घटना होना, कही न कही पुलिस जिम्मेवार है.
उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में था. इसलिए दोनों पक्ष को न्यायालय के फैसला आने तक इंतजार करना चाहिए था. मौके पर माले के पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, डा. अमरेंद्र कुमार राठौर, पशुपति सिंह, अरविंद गुप्ता, हृदयानंद यादव, सुधीर सिंह, श्यामदेव राय, राजकिशोर गुप्ता, प्रेमशंकर गुप्ता, मनोज त्यागी, पवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…