परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसायियों व आमजनों ने स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से महाराजगंज-मशरख-दारौदा रेलखंड पर पटना तक ट्रेन चलाने की मांग की है। व्यवसायी ललन प्रसाद, पवन कुमार, प्रमोद सोनार, गोपाल प्रसाद, पप्पु सोनी, संजय कुमार, मुकेश कुमार, बब्लु कुमार आदि ने बताया कि इस रेलखंड पर पटना तक ट्रेन चलाई जानी चाहिए।
इससे लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी।साथ ही व्यवसाय करने में भी बहुत सुविधा होगी। व्यवसायियों का कहना है कि इससे पहले भी हमलोग जीएम, डीआरएम, सांसद को पत्र भी दे चुके हैं। वहीं सांसद भी रेलवे की मासिक बैठक में पटना तक ट्रेन चलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आजतक अधिकारियों द्धारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…