Maharajganj News

अरंडा एसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर जमाया महराजगंज ने कब्जा

मैन ऑफ द मैच व सिरिज का अवार्ड अविनाश को मिला

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा स्थित एसएच 89 व बगवनिया बाबा खेल के मैदान में बुधवार को एसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामगढ़ बनाम महाराजगंज के बीच खेला गया. रामगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. वही महाराजगंज की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में धूंआधार 256 रन बनाया. जवाब में उतरी रामगढ़ के टीम ने 135 रन पर सिमट गयी. जिससे महाराजगंज की टीम ने एसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. मैच के मुख्य अतिथि बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, आबिद राज, आइडियल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अरशी कबीर, शारिक इमाम, सरपंच खुर्शीद आलम आदि थे.

इस मैच के मैन ऑफ द मैच व सिरीज का अवार्ड महाराजगंज के खिलाड़ी अविनाश कुमार को दिया गया. वहीं आगत अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार प्रदान की. इस मैच में कमेंट्री नाहिद व उमेर, अंपायर नजमुल हक व इमरान फारूकी, स्कोरर समीर व परवेज रहे. संचालक नदीम अख्तर थे. निवेदक इमरानुल हक, मजफ्फर सबा उर्फ गुड्डू, नजमुल हक, परवेज सिवानी,  शाहबाज अली, इरशाद अली, तारिक अनवर, निजामुद्दीन, सनाउल्लाह , मेराज, नेसार, अरमान, इकलाख, इंतेखाब आलम सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026