महाराजगंज: मुख्यमंत्री सोनवर्षा मदरसा में बच्चों से मिलकर देखेंगे उनके प्रोजेक्ट

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान रविवार को सिवान आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले महाराजगंज प्रखंड के सोनवर्षा स्थित मदरसा इस्लामिया अरबी या नामीया में पहुंचकर वहां पढ़ रहे बच्चों से मिलकर उनसे बात करेंगे। साथ ही उनके प्रोजेक्ट को देखेंगे। साथ ही एक वार्ड में पहुंचकर वार्ड के लोगों से जानकारी लेगे। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोनवर्षा स्थित मस्जिद को पूरी तरह रंग रोगन करा सजाया गया है। पार्किंग का मजदूरों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थल पर बैरिकेडिंग की जा रही है। मौके पर एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, डीसीएलआर राजेश कुमार सिंह, नपं के ईओ हरिश्चंद्र, बीडीओ डा. रवि रंजन, सीओ रवींद्र राम, मुखिया मुकेश राम, पूर्व मुखिया क्यामुद्दीन उर्फ मस्तान आदि कार्य में लगे हैं। वहीं सोनवर्षा गांव के लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन को ले काफी उत्साह है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026