परवेज अख्तर/सिवान: जिले में महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ी में आद्या हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की जमीन पर घर बनते देख स्कूली बच्चे व शिक्षक आक्रोशित हो गए। स्कूल की ओर से निर्माण को रोक दिया गया। स्कूल के हेडमास्टर राघव भास्कर ने बताया कि स्कूल की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिसे रोका गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ सीओ को आवेदन दिया गया था। सीओ ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण को रोक दिया था।
वावजूद निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि स्कूल की जमीन पर स्थानीय ग्रामीण द्वारा कब्जा कर घर बनाया जा रहा है। अंचल अधिकारी को आवेदन भी दिया गया है। इसके बाद सीओ रविंदर राम जांच करने के लिए पहुंचे। इसके बाद भी घर बन रहा है। इससे आक्रोशित छात्रों ने घर बनाने का जमकर विरोध किया। इधर निर्माणकर्ता ने बताया कि अपनी निजी जमीन घर बनवा रहे हैं। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि निर्माण स्थल पर पुनः सीओ को भेजा गया था। स्कूल व निर्माणकर्ता से जमीन का कागज मांगा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…