परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा पंचायत के जगदीशपुर गांव के वार्ड संख्या 10 में पुलिस और पब्लिक के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रिसौरा के वार्ड संख्या 10 स्थित बूथ पर मतदान के दौरान किसी बात को लेकर पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों में बकझक हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। लोगों का आरोप था कि बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी एक व्यक्ति विशेष को मदद कर रहे थे।
इसी बात को लेकर बकझक और मारपीट हुई, जिसमें एक पुलिस कर्मी सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार व थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे। देखते ही देखते जगदीशपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जख्मी पुलिसकर्मी व अन्य का इलाज का निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…