महाराजगंज: उमसभरी गर्मी और बिजली कटौती से आम लोग परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज गर्मी का मौसम अपने पूरे परवान पर है. तापमान भले ही 42 डिग्री के नीचे रह रहा हो, लेकिन पिछले 3 दिनों से कड़ाके की गर्मी पड़ रही है. खासकर उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीना से तरबतर हो रहे हैं. बिजली की जमकर कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है. दिन तो दिन रात में भी लोग रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं. सुबह से लेकर देर रात तक गर्म हवाओं का थपेड़ा लोगों के शरीर पर पड़ रहा है. रात में भी लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक-दो दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद की जा रही है.

आकाश में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं इस वजह से ही बहुत ही ज्यादा उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है. शरीर से लगातार निकल रहे पसीने के कारण और तेज धूप की वजह से लोग तेजी से डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं. बाजार में ग्लूकोज, नींबू-पानी, तरल पेय पदार्थ आदि की बिक्री बहुत ज्यादा बढ़ी है. कमरे की छत से भी तपिश गर्म हवा के रूप में निकल रहा है. बाहर तो कड़ाके की धूप है ही घर में घर में भी उन्हें राहत की सांस नहीं मिल रही है. लोग बेसब्री से मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मौसम में कुछ ठंडक महसूस की जाए और लोग राहत की सांस ले सकें.मौसम की मार के आगे मनुष्य पूरी तरह बेबस और लाचार नजर आ रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026