महाराजगंज: कोविड मरीज के परिजन व जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक किचेन शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के लिए भी सरकार द्वारा भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. सरकार के इस आदेश के आलोक में अनुमंडल अस्पताल में संचालित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती मरीज के परिजनों के भोजन की व्यवस्था स्वामी कर्मदेव उच्च विद्यालय महाराजगंज में चल रहे सामुदायिक किचन में की गई है.बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव उच्च विद्यालय में 12 मई से ही सामुदायिक किचन का संचालन शुरू कर दिया गया है.

इस किचन में निर्धन, निस्सहाय, निशक्त एवं गरीब लोगों को सुबह-शाम दो बार भोजन कराए जाते हैं. भोजन में उन्हें भात, दाल एवं सब्जी दी जाती है. करीब डेढ़ सौ से दो सौ लोग रोज इस किचन में भोजन कर रहे हैं. शनिवार से बलिया के कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों की भी व्यवस्था की गई है. इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दे दी गयी है. यह भी कहा कि इस किचन में कोई भी निस्सहाय व्यक्ति भोजन कर सकते हैं. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी ऐसे लोगों को भोजन के लिए इस किचन में भेजने की अपील की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026