परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में सोमवार की दोपहर हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति पोखरा गांव के ही हकीम बिंद बताया जाता है. परिजन पीड़ित के इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी लाए. स्थिति गंभीर देख पीएचसी के डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोखरा गांव निवासी हकीम विंद गांव के ही चवर में मछली पकड़ने गया था. लटके हाई टेंशन (11 केवीए) के संपर्क में आ गया. जिसके बाद वह पूरी तरह से जख्मी हो गया. हकीम विंद चवर से मछली पकड़ कर बाजार में बिक्री के पश्चात अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को भी चवर में मछली पकड़ने गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…