परवेज अख्तर/सिवान: भले ही विभाग जो दावा करे, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की आंख मिचौली और लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं. परेशानी का आलम यह है कि कब बिजली रहेगी और गुल हो जाएगी,इस संबंध में स्वयं विभाग को भी जानकारी नहीं रहती है. पूछे जाने पर वे ट्रांसमिशन लाईन में आई खराबी के कारण आपूर्ति बाधित करने का बहाना बना कर पल्ला झाड़ लेते हैं. वोल्टेज की हालात यह है कि पानी के लिए मोटर का चलना भी मुश्किल होता है.
अनुमडंल में तापमान के चढ़ते ही लोग बिजली की इस स्थिति से परेशान हो चुके हैं.विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ना तो एक सामान्य बात हो चुकी है. इस कारण घंटों आपूर्ति बाधित कर दी जाती है. हल्की आंधी पानी में तो आपूर्ति घंटों नहीं बल्कि,शहरी क्षेत्र में एक दिन तो ग्रामीण इलाके में तीन से चार दिन बाधित हो जाती है.विभाग केवल लाइन ठीक किए जाने की बात कह पल्ला झाड़ लेता है. जबकि, विभाग द्वारा बिल भुगतान को लेकर बराबर ही उपभोक्ताओं पर विभिन्न प्रकार से दबाव बनाया जाता है, वहीं सेवा सुचारू रखने के नाम पर सभी अपना पल्ला झाड़ नियम का बखान करने में नहीं चुकते.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…