महाराजगंज: संदिग्ध परिस्थिति में बंगरा चंवर से अधेड़ का शव बरामद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा चंवर स्थित रेलवे लाइन के समीप मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहां अलीमर्दनपुर निवासी रामजी चौधरी के रूप में की गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह ग्रामीण बंगरा चंवर में घास काटने गए थे। तभी रेलवे लाइन के समीप किनारे एक शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने पीएसआइ अविनाश कुमार को घटनास्थल पर भेजा।

पुलिस घटनास्थल से कुछ रुपये, गुटखा एवं एक कीटनाशक दवा की खाली बोतल बरामद की। उसके बाद पुलिस शव को थाना लाई तथा महाराजगंज थाना पर लाई। मृतक के पास मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बलहां अलीमर्दनपुर निवासी रामजी चौधरी के रूप में की गई। थानाध्यक्ष इसकी सूचना भगवानपुर हाट थाना को दी। भगवानपुर थाने की पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। उसके बाद भगवानपुर थाने की पुलिस तथा मृतक स्वजन महाराजगंज थाना पहुंचे। मृतक के स्वजन ने शव की पहचान की। उसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के स्वजन को सौंप दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से कीटनाशक की खाली बोतल मिलने से आशंका जताई जा रही है कि मृतक कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026