महाराजगंज: पूर्व मुख्यमंत्री के गांव के सौंदर्यीकरण की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद के गांव पटेढ़ा के सौंदर्यीकरण की मांग स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर की है। ग्रामीण मुखिया शेषनाथ सिंह, पूर्व मुखिया उमेश शाही, रवि शाही, जितेंद्र शाही, बबलू शाही, डब्ल्यू शाही, सरपंच राजेंद्र श्रीवास्तव, गगन पांडेय, मनन दुबे आदि का कहना है कि महामाया प्रसाद सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होकर क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है, लेकिन आज भी उनका गांव विकास से कोसों दूर है।

गांव में स्थित एक उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। वहीं उनके घर के सामने स्थित पोखरा आज भी जीर्णशीर्ण अवस्था में है। पूर्व मुख्यमंत्री का घर धराशायी होने के कगार पर है। महाराजगंज से पटेढ़ी तक की सड़क भी पूरी तरह टुट चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में हमलोग कई बार सांसद, विधायक, एसडीओ को भी आवेदन दिया, लेकिन आजतक सिर्फ आश्वासन ही मिला।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024