महाराजगंज: दुर्गा पूजा पर देवी जागरण का आयोजन, भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव में बंगरा स्थित काली माई मंदिर परिसर में मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन व पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर नव युवक दुर्गा पूजा समिति बंगरा द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन तथा रघुबीर सिंह सेवा संस्थान द्वारा महाभंडारा आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के मानद सदस्य सह शिक्षक कुमार राजकपूर (टीपू) ने गांव के विकास एवं समृद्धि की कामना की।

नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों को तारकेश्वर सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जबकि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह (झल्लू) ने जागरण टीम के सदस्य संतोष जहरीला को बंगरा गांव की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा लवली सिंह ने महिला कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर संतोष जहरीला ने निमिया के डार मईया…., जब-जब बेटवा बोलाई माई के आवे के पड़ी…आदि गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं इस माैके पर काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026