परवेज अख्तर/सिवान: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया श्रीवास्तव ने गुरुवार को महाराजगंज प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरा, राजकीय मध्य विद्यालय कसदेवरा तथा कन्या मध्य विद्यालय अफराद का निरीक्षण कर विद्यालय की स्थिति को जाना। उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई, मध्याह्न भोजन, छात्र उपस्थिति की जानकारी ली।
निदेशक ने बताया कि विद्यालयों में पहले से ज्यादा सुधार हुआ है। कुछ विद्यालयों में कुछ समस्या है उसे शीघ्र दूर कर दिया जाएगा। निदेशक ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इस पर सभी शिक्षकों को ध्यान देने की जरूरत है। समय से विद्यालय का संचालन होना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान बीईओ राजकिशोर उपाध्याय, दारौंदा बीईओ शिवजी महतो, बीपीएम अमित कुमार, डाटा आपरेटर जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…