महाराजगंज: राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का: विजय शंकर दूबे

परवेज अख्तर/सिवान: आपदा अनुग्रह अनुदान से संबंधित जो भी लंबित मामले हैं उनके निष्पादन की कार्रवाई तेजी से कराई जा रही है. उक्त बात महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दूबे ने पत्रकारों से एक भेंट में कही. उन्होंने ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी आपदा पीड़ित व्यक्ति जिनके संबंध में नियमों के दायरे में देयता बनती है. उन्हें वंचित नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने ने पीड़ित परिवारों से अनुरोध किया कि आपदा अनुग्रह अनुदान के मामले में किसी भी व्यक्ति अथवा बिचौलिए के चक्कर में नहीं आए. अपना आपदा अनुग्रह अनुदान संबंधित आवेदन एवं कागजात सीधे अंचल अधिकारी के कार्यालय में जमा करें और इसकी जानकारी हम तक जरूर पहुंचा दें. सभी लाभुकों के खाते में चार लाख की पूरी अनुदान राशि पहुंच जाए यह सुनिश्चित कराना मेरा काम है.

इसी क्रम में विधायक ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में महाराजगंज प्रखंड के देवरिया के जयप्रकाश पांडेय, बलिया ग्राम के संजोगिया देवी, हहवां के मंजू राम एवं बलऊ के परमेश्वर प्रसाद के मामलों में अंतिम स्वीकृति हो गयी है. इनको शीघ्र ही भुगतान हो जाएगा. रढ़िया के रविन्द्र सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत के मामले में भी शीघ्र ही चार लाख रुपये का भुगतान हो जाएगा. विधायक ने जनता से अपील करते हुए यह भी कहा कि जिन व्यक्तियों की कोरोना से असामयिक दुखद मृत्यु हुई है. उनके परिजनों से अनुरोध है कि वे आरटीपीएस काउंटर पर इसके लिए संबंधित कागजातों के साथ आवेदन करें और इसकी सूचना हमें भी दे दें. हमारी कोशिश होगी कि ऐसे सभी मामलों में जल्द से जल्द आपदा अनुग्रह राशि का भुगतान सुनिश्चित हो जाय.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026