महाराजगंज: अल्पसंख्यक समाज की बैठक में सुरक्षा पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के राम लखन चौक स्थित गौशाला परिसर में शनिवार को अल्पसंख्यक समाज की बैठक अधिवक्ता ओमप्रकाश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अल्पसंख्यक सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा के संयोजक मनौवर हुसैन ने कहा कि एससी/एसटी थाना/ महिला थाना खोलकर इनकी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था सरकार ने की है, उसी प्रकार सरकार को प्रत्येक जिला में अल्पसंख्यक थाना खोल कर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करनी चाहिए।

मोर्चा के सदस्यों सुरक्षा पर अपना विचार प्रकट किया। मनौवर ने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक आयोग तो बनाया गया, लेकिन उसका क्रियान्वयन सही सलामत नहीं हो रहा है, जिससे मुसलमान, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध को उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर सदस्यों ने एक आवेदन तैयार कर अल्पसंख्यक थाना खोलने के लिए सरकार के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बैठक में बाबुद्दीन अंसारी, बादशाह सहनी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026