महाराजगंज: नगर पंचायत के 11 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की राशि का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत कार्यालय सभागार में रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी, नपं के ईओ हरिश्चंद्र ने 11 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए राशि का वितरण किया। इस दौरान नपं अध्यक्ष ने लाभुकों से कहा कि वार्ड संख्या एक के रामा कुमार को द्वितीय,वार्ड संख्या तीन के जितेंद्र कुमार को तृतीय, वार्ड संख्या पांच की गायत्री देवी को प्रथम, वार्ड संख्या छह के राजकुमार राम को प्रथम, वार्ड संख्या सात की सीमा कुंवर को चतुर्थ, वार्ड संख्या 12 के राजेंद्र प्रसाद को तृतीय, वार्ड संख्या 12 के सोहावन राम को तृतीय, वार्ड संख्या 14 के वीरेंद्र प्रसाद को तृतीय, वार्ड संख्या 14 के अनीता देवी को तृतीय, वार्ड संख्या 14 के ज्ञांति देवी को तृतीय तथा वार्ड संख्या 14 के उमेश भगत को तृतीय किस्त की राशि दी गई।

इस दौरान नपं अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत में अभी तक 1500 लाभुकों को आवास दिया जा चुका है। 14 वार्डों में जो भी लाभुक बचे हैं उनको भी आवास की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बिचौलिया द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो उसकी सूचना उन्हें तुरंत दें ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद शक्ति शरण आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026