परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को समाज कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार और विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किये। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने इस कार्य को एक पुनीत कर्त्तव्य तथा मानवता की सच्ची सेवा बताया और विद्यार्थियों को इस तरह की सेवा को अपने जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद देते हुए सभी आगंतुकों का अभिवादन किया और भविष्य में भी इस तरह के लोकोपकार के कार्य को करना के संकल्प को दोहराते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…