परवेज अख्तर/सिवान: डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को महाराजगंज अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी सहित अन्य कागजातों की जांच की। उन्होंने महाराजगंज तत्कालीन अंचल पदाधिकारी रवींद्र राम को तुरंत प्रभार देने का निर्देश दिया। कार्यालय से बाहर निकलते ही बरामदे में खड़े दाखिल खारिज के लोगों ने डीएम से शिकायत की।
डीएम ने लोगों के कागजातों का बारीकी से पढ़कर डीसीएलआर राजेश कुमार को उसका शीघ्र निष्पादन करने को कहा। डीएम के कार्यालय पहुंचते ही कर्मी मुस्तैद दिखे। इस मौके पर एसडीओ संजय कुमार, डीसीएलआर राजेश कुमार सिंह, बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अंचल पदाधिकारी रवींद्र राम आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…