परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली बिल बकायेदारों से बिल वसूली का अभियान कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. जिसके तहत बुधवार को शहर के पुरानी बाजार, मोहन बाजार,काजी बाजार व ग्रामीण क्षेत्र के मानपुर, तक्किपूर, रिसौरा आदि गांव मे करीब 44 बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने के कारण उसका कनेक्शन काट दिया गया है.
साथ ही 4 वैसे उपभोक्ता जिनका पूर्व में ही बकाया बिल के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. जिसके बाबजूद अभी तक बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया. वैसे उपभोक्ता के परिसर में लगे मीटर को उखाड़ लिया गया है. इसकी जानकारी कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बुधवार को देते हुए बताया की इस टीम में मानव बल मुकूल कुमार, कृष्ण सिंह, सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार, इसलाम हुसैन, फिरोज आलम, त्रिलोकी चौधरी, हरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…