महाराजगंज: सार्वजनिक जगहों से हटाया जाएगा अतिक्रमण

  • सदन के पटल पर विभिन्न एजेंडा रखा गया
  • बैठक नियमानुकूल नहीं करने का लगा आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति की एक बैठक नगर पंचायत के सभागार में शनिवार को हुई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद मंजू देवी ने की। बैठक में मुख्य पार्षद मंजू देवी ने सदन के पटल पर विभिन्न एजेंडा रखा। जिसमें नगर की साफ-सफाई, नगर के मुख्य सड़क ऊंचा होने के चलते लिंक सड़क पर आवागमन सुगम बनाने पर विचार, ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स, नक्शा स्वीकृति, नगर के मुख्य सड़क तथा सार्वजनिक जगहों से अतिक्रमण हटाने जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय से निर्गत पत्र पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सशक्त स्थाई समिति के दो सदस्य नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद उमाशंकर सिंह और वार्ड पार्षद रंजू देवी बैठक में अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित सदस्य का आरोप था कि यह बैठक नियमानुकूल नहीं हो रहा है। बैठक में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, समिति के सदस्य वार्ड पार्षद सेराज आलम, अंकज कुमार, नगर पंचायत कर्मी विजय कुमार प्रजापति उपस्थित थे। बैठक में विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार शर्मा मजिस्ट्रेट व एसआई जगदीश सपेरा पुलिसबल के जवानों के साथ तैनात थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026