परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज में नगर पंचायत चुनाव 18 को होना है। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को मुख्यालय स्थित एसकेजेआर मध्य विद्यालय में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य आरंभ हुआ। मौके पर एसडीओ संजय कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि यदि कहीं आपको कोई दिक्कत हो तो बेहिचक उसे बताएं इसका समाधान किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद के लिए 100 माकपोल किया गया। माकपोल के समय सभी पद के लिए प्रत्याशी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 14 वार्ड के नगर पंचायत चुनाव के लिए 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस मौके पर अवर निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, बीडीओ डा. रवि रंजन आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…