महाराजगंज: निर्धारित दर पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कराएं उर्वरक विक्रेता

अनुज्ञप्तिधारी खाद विक्रेता भी रखा पक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रमुख गुलशन खातून की अध्यक्षता में कृषि कार्य से जुड़े अधिकारियों, पंचायत स्तर के कृषि कर्मियों] खाद विक्रेता व लोगों की बैठक की गई. बैठक में प्रमुख गुलशन खातून ने सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये पर यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को दिया. खाद विक्रेताओं ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उर्वरक विक्रेता तभी 266.50 रुपए में यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध कराएंगे. उनके दुकान तक कंपनी अथवा थोक व्यापारी 255 रुपए में यूरिया खाद उपलब्ध कराएंगे. इसपर सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़ा करते हुए राजद के अरबिंद गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों के प्रति ठीक नहीं है. इसका कारण है, कि सरकार किसानों को 266.50 रुपए प्रति बोरा यूरिया खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दे रखी है.

जबकि उर्वरक विक्रेताओं का कहना है, कि उर्वरक विक्रेता तभी निर्धारित मूल्य पर यूरिया खाद उपलब्ध कराएगी. जब उर्वरक बिक्रेताओं के दुकान तक 255 रुपए प्रति बोरा यूरिया खाद उपलब्ध होगा. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परशुराम सिंह ने कहा कि यदि किसानों को सरकारी स्तर पर निर्धारित मूल्य से यूरिया उपलब्ध नहीं होता है, तो इसके विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा. भाजपा के मोहन कुमार पद्माकर ने कहा कि प्रखंड के उर्वरक विक्रेताओं को सही दर पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है. ताकि किसानों को सरकारी दर पर यूरिया खाद मिल सके. बैठक में बीडीओ डॉ रविरंजन, बीएओ अजय झा, कृषि तकनीकी पदाधिकारी रामप्रताप सिंह, पुष्पेंद्र कुंजर, चंदेश्वर यादव, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि कृषि सलाहकार व कृषि समन्वयक उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026