परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी के आरोप में 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की है तथा पांच लाख 79 हजार 540 रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्यपालक अभियंता ई. शिवम कुमार ने बताया कि सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
वहीं विद्युत चोरी के मामले में कनीय विद्युत अभियंता ई. आशीष रंजन के आवेदन पर 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। जिसमें थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय, ललन शर्मा, परमेश्वर शर्मा, लालबहादुर शर्मा, त्रिलोकी नाथ महतो तथा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा निवासी विजय साह, वीरेंद्र प्रसाद, विवेकानंद सिन्हा, अवधकिशोर सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद एवं शिवमंगल प्रसाद समेत 12 लोगों पर चोरी से विद्युत जलाने का आरोप लगाया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…