परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के बैंक चौक पर गुरुवार को कुछ युवकों ने नखास चौक निवासी सुशील कुमार के पुत्र विकेश कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल विकेश कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी की गई है। इसमें कपिया निजामत निवासी अंकित कुमार सिंह, आदित्य सिंह तथा आदिल गुप्ता को नामजद तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।
विकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वह गुरुवार की सुबह बाइक से अपने भतीजा को बैंक चौक स्थित एक निजी विद्यालय में छोड़ने गया था तभी उक्त तीनों युवकों ने मुझे घेर कर बाइक की चाबी निकाल ली तथा गाली गलौज करने लगे। एक युवक ने चाकू निकालकर मेरे सिर पर प्रहार कर दिया तथा दो युवकों ने राड से प्रहार कर घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…