महाराजगंज: ऑक्सीजन सिलेंडर के कालाबाजारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के रामप्रीत मोड़ एसबीआई बैंक के समीप मेसर्स देव मशीनरी एवं रिपेयरिंग सेंटर से दस ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बरामदगी के मामले में सीवान ड्रग इंस्पेक्टर शिवकिशोर चौधरी ने थाने में आवेदन देकर मेसर्स देव मशीनरी के प्रोप्राइटर देवनंद शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपने दिए आवेदन में कहा है कि बिना वैध अनुज्ञप्ति के कुल दस मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर, (सात खाली और तीन भरा हुआ) को विक्रय हेतु रखा गया था को प्रपत्र 16 के तहत जप्त किया गया है. तथा जांचोपरांत में पाया गया कि बिना औषधि अनुज्ञप्ति के इसका संचालक किया जा रहा था.

जो औषधि एवं सामग्री अधिनियम 1940 संशोधित धारा 2008 के 18 (c ) 18 (a) (6) का उलंघन है एवं उक्त अधिनियम की धारा 27 (b) 2 एवं 27 (a) के तहत दंडनीय अपराध है. कोरोना के इस वैश्विक महामारी काल में मेडिकल ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का अवैध रूप से क्रय विक्रय एवं कालाबाजारी करना कोविड-19 रोग महामारी विनियम अधिनियम 2020 का उल्लंघन है. मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर और गिरफ्तार देवनंद शर्मा को जप्त सूची के साथ अग्रसर कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया जाता है। बताते चलें कि महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार ने मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना पर शहर के रामप्रीत मोड़ एसबीआई बैंक के समीप मेसर्स देव मशीनरी में छापेमारी कर ऑक्सीजन के 10 सिलेंडर सहित दुकानदार देवानंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026