महाराजगंज: आकाशी मोड़ पर हुई फायरिंग मामले में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ पर 17 मई की रात्रि दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में टेघड़ा पंचायत के मुखिया कन्हैया राय ने गुरुवार की शाम थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। मुखिया ने आवेदन में कहा है कि 17 मई की रात्रि करीब 8.30 बजे आकाशी मोड़ स्थित अपने निजी मकान सह कार्यालय में बैठा था तभी पांच-छह बदमाश पहुंचे और कार्यालय के बाहर से आवाज देते हुए धमकी देते कहे कि मुखिया बाहर निकलो आज तुम्हारा काम तमाम कर देंगे।

यह आवाज सुनकर मैंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। वे सभी बदमाश मकान का शीशा व गेट तोड़कर गोली चलाने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान अपने को घिरते देख बदमाश धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026