महाराजगंज: हत्याकांड में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज दोहरे हत्याकांड में मृतक अरमान के पिता ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बात दें कि गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने चार लोगों को गोली मार दी थी। इस घटना में दरौदा थाना क्षेत्र के रूकुन्दीपुर निवासी इमामन मंसूरी के पुत्र अरमान मंसूरी को भी गोली लगने से मौत हो गयी। मृतक के पिता इमामन मंसूरी के आवेदन पर स्थानीय थाने में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

आवेदन में उन्होंने कहा है कि गुरुवार को उनका पुत्र अरमान मंसूरी अपने साथी महाचौर निवासी जुमराती अंसारी के साथ बाइक से महाराजगंज बाजार कुछ सामान खरीदारी के लिए गया था। तभी, रामप्रीत मोड़ के समीप अपराधियों ने उनके पुत्र को गोली मार हत्या कर दी। साथ ही अपराधियों ने सुदामा यादव की भी हत्या कर दी। वहीं रघुनाथपुर थाने के निखती कला निवासी अशोक पटेल व बंगरा निवासी मनीष कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026