महाराजगंज: खानपुरा में युवक की हत्या की एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में सिकटिया पंचायत के खानपुरा गांव में ससुराल में रहने वाले युवक कौशर अली की हत्या की एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर ली है। मृतक के बड़े भाई इरफान अली ने थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका भाई सिकटिया बाजार पर इलेट्रॉनिक की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी अफरीन खातून साजिश के तहत अपने मायके बुलाकर ले गई थी। घर पर रात में अपने पिता शेख दिलशेर, भाई शेख आयत हुसैन, नसरुद्दीन, फकरुद्दीन, अल्ताफ, जियाउलहक, गुरफन व मां के साथ मिलकर बेरहमी मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया व शव को फेंक दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुझे दी।

एफआईआर में कहा है कि मृतक की पत्नी बदचलन है। जिसका विरोध उसका भाई किया करता था। जिसके चलते उसके साथ मारपीट होती थी। मृतक की पत्नी को कई बार मायके से घर लाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं आई। थकहार कर उसका भाई नजदीक के बाजार पर दुकान चलाकर बच्चों की परवरिश करता था। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026