महाराजगंज: क्रीड़ा भारती की बैठक में अनुमंडल स्तरीय टीम का गठन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को महाराजगंज क्रीड़ा भारती की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के बिहार प्रांत संपर्क प्रमुख चंदन दुबे ने किया। बैठक में क्रीड़ा भारती के अनुमंडल स्तरीय टीम गठन पर विचार विमर्श किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुप्रिया कुमारी को अनुमंडल स्तरीय क्रीड़ा भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही क्रीड़ा भारती के नई टीम की घोषणा की गई। नई टीम में दो उपाध्यक्ष, एक सचिव तथा दो सह सचिव के नामों की घोषणा की गई।

उपाध्यक्ष के पद पर विद्याभूषण मिश्रा एवं मनीष सिंह तथा बबलू कुशवाहा को सचिव तथा सूरज बाबा और अभिषेक कुमार को सह-सचिव का कार्यभार सौंपा गया। बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई। योग दिवस महाराजगंज के शहीद स्मारक परिसर में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार, विभाग संयोजक सुधीर सिंह व संजय सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिला सह मंत्री शिवम सिंह, उदय महाराज, मुन्ना सिंह, विवेक गुप्ता, प्रवीण प्रकाश, हरेंद्र सिंह ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026