परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित उमा शंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए रविवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्धाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, चिकित्सक अनिल कुमार और प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा। प्राचार्य ने बताया कि इस चार दिवसीय शिविर में कला, संगीत, खेलकूद, लेखन कला, भाषण कला आदि की विधाएं सिखाई जाएंगी और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा।
शिविर के उद्घाटन समारोह में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया तथा विद्यालय द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर प्राचार्य ने आगंतुकों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यार्थियों कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुकों का ध्यान आकृष्ट किया। प्रतिभागियों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के अंदर सुषुप्त प्रतिभा को पहचाना और उन्हें उभारने के लिए विद्यालय के प्रयास की प्रशंसा की। विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और अन्य कर्मियों ने शिविर को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…