महाराजगंज: दंपति सहित चार जायरीन उमरा के लिए रवाना

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज मुख्यालय से तीन मुस्लिम धर्मावलंबी शनिवार को पवित्र सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुए।उनका मुस्लिमों के साथ-साथ हिन्दुओं ने भी जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत करते लोगों ने मक्का मदीना शरीफ पहुंच कर अमन चैन और दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए दुआ मांगने कि दरख्वास्त की।परिजनों व कस्बे वासियों ने फूल माला पहनाकर जायरीनों को विदा किया।शहर के काजी बाजार स्थित वार्ड संख्या-4 के पूर्व वार्ड पार्षद नजमा खातुन के पति मो.मुस्लिम,मौलाना अब्दुल बरी तथा मोहन बाजार निवासी मो.मुस्लिम अपने पत्नी अजहर बेगम मक्का मदीना सफर-ए- उमरा करने के लिए रवाना हुए.

लोगों ने सफर-ए-उमरा पर जाने वालों के घर पहुंचकर माला पहनाकर उनका सम्मान किया और अपने हक में दुआ मांगने की अपील की। उन्होंने बताया कि साल में एक बार हज किया जा सकता है। लेकिन उमरा साल में कभी भी किया जा सकता है।मक्का मदीना शरीफ की यात्रा नसीब वालों को ही मिलती है।इस दौरान हाजी ई.रफीक अहमद,पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद,पूर्व मुखिया जलील अहमद, मैनुद्दीन अहमद, मौलाना इसरारुल हक,मौलाना जमुरुद्दिन चतुर्वेदी मौलाना जहांगीर हसन मिस्वाई,शाहिद हुसैन,शमशाद खान,एकबाल अहमद,मुन्ना मियां,राजेश कुमार,सुनील कुमार,शामसुन्दर कुमार, रहीश,गुड्डू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024