महाराजगंज: गढ़ देवी महोत्सव का हुआ उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलिया स्थित गढ़ देवी मंदिर परिसर में बुधवार को गढ़ देवी महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, विधायक देवेशकांत सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, एसडीओ संजय कुमार व एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि इस गढ़ देवी स्थल पर 70 वर्षों से मेले का आयोजन होता आ रहा है। मेरी यह शुरू से तमन्ना थी कि इसे राजकीय मेला घोषित की जाए। मां का आशीर्वाद हुआ कि मेरे मंत्री रहते इस मेले को 2022 में राजकीय मेला घोषित किया जा सका। मेरी यह तमन्ना है कि इस मेला को ख्याति दूर-दूर तक हो। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से संस्कृति को संजोए कर रखा गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बचपन से ही इस मंदिर में पूजा करते आए हैं। गढ़ देवी मां का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है।उन्होंने कहा कि इस मेले को सफल आयोजन के लिए डीएम, डीडीसी, एसडीओ सहित अनेक पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। समारोह को विधायक देवेशकांत सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह,डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, एसडीओ संजय कुमाार, बीडीओ डा. रवि रंजन, ईओ हरिश्चंद्र, मेले समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, मुन्ना कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस मेले में बिहार सरकार के कला , संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें भोजपुरी गायकार गोलू राज, राजीव सिंह ग्रुप ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब झुमाया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026