परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष रणधीर कुमार की अध्यक्षता में व्यवसायियों की बैठक हुई। बैठक में अपराध पर नियंत्रण, शहर के चौक-चौराहे पर सीसी कैमरा लगाने समेत अन्य बातों पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि कहीं से यदि अपराधी गतिविधियां पर किसी को पता चले तुरंत पुलिस को सूचना दें।
उन्होंने कहा कि शहर के जितने चौक- चौराहे हैं वहां सीसी कैमरा लगाए जाएंगे जिससे अपराधी पर नकेल कसा जा सकेगा। साथ ही शहर में प्रतिदिन जो जाम की समस्या बनी रहती है उस पर सबकी सहयोग की जरुरत है। बैठक में व्यवसायी मोहन कुमार पद्माकर, शक्ति शरण, हरिशंकर आशीष, रिजवानुल्लाह, दिनेश प्रसाद साह, गोल्डी कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…