✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित काली मंदिर परिसर में नव युवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा के तीसरे दिन वाराणसी के आचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि मन को मंदिर बनाने से भगवान मिलते हैं। भगवान को पाने के लिए आत्मा की शुद्धि आवश्यक है।
उन्होंने संध्या आरती के बाद अपने प्रवचन में कहा कि मानव तन बड़े भाग्य से मिलता है। इसलिए इसे परोपकार व धर्म के काम में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नवरात्र में शुद्ध सात्विक रहकर मां की आराधना करते हैं उनकी मनोकामनाएं मां अवश्य पूरी करती हैं। इस मौके पर अभय पाठक, आजाद सिंह, सुनील प्रसाद, झबलू सिंह, अप्पू सिंह, पिंटू सिंह व दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…