महाराजगंज: बोल बम महामंत्र के साथ कांवरियों का जत्था बाबा धाम काे रवाना

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता, पुरानी बाजार, नया बाजार से बुधवार को बोल बम महामंत्र के जयकारे के साथ कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। हालांकि शहर के हर मोहल्ले से बड़ी-बड़ी बसों पर सवार होकर सैकड़ों कांवरियों का जत्था भी बाबा की नगरी के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा शहर केसरिया रंग से रंग गया था। बाबा धाम जाने के लिए सड़कों पर उतरी कांवरियों की भीड़ से शहर थोड़ी देर के लिए बाबा धाम नजर आने लगा था।

कांवरियों का जत्था बाबा धाम प्रस्थान करने से पूर्व मौनिया बाबा स्थान जरती माई, कंकारिन माई, बाला बाबा मठ पहुंच देवी देवताओं को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास महाराज ने सबको तिलक लगाकर कांवरियों के जत्था को रवाना किया। जत्था में शामिल सुशांत सिंह ने बताया कि मां अंबिका भवानी का दर्शन करने के बाद जत्था बाबा धाम पहुंचेगा, जहां बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के बाद, बासुकीनाथ तारापीठ व राजगीर का का भ्रमण करते हुए पुनः वापस होगा। मौके पर राजमणि सिंह, पप्पू सिंह, डा. त्रिपुरारी शरण, करिमन सिंह, ऋचा सिंह, रमेंद्र,पांडेय, राहुल कुमार, विक्रांत सिंह व रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026