महाराजगंज: अनुमंडल कार्यालय में चाकूबाजी व मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को दो पक्षों में हुई चाकूबाजी एवं मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थोन में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में एक पक्ष के दुधी टोला निवासी जितेंद्र सिंह ने थाने में आवेदन देकर प्रभुनाथ सिंह सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।

जबकि दूसरे पक्ष के प्रभुनाथ सिंह ने जितेंद्र सिंह सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि गुरुवार की शाम अनुमंडल कार्यालय में लोक शिकायत में भूमि विवाद का मामला दर्ज था। इस मौके पर दोनों पक्ष आए थे। इस क्रम में दोनों पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024