महाराजगंज: प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुवीर सिंह वाचनालय सह पुस्तकालय परिसर में प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष सुधेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव विक्रमा पंडित ने सभी शिक्षकों को व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाने तथा गुजरात में 11 मई से आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार कुंवर ने बताया कि अध्यक्ष सुधींद्र कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में पूरे प्रखंड के शिक्षक साथी के नामों की सूची बनाकर प्रखंड में सम्मानित करने का शुभारंभ किया जाना है। जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने कहा कि सम्मान समारोह को जिला इकाई से लेकर राज्य स्तरीय संघ के साथी अपनी उपस्थिति दर्ज कर वीर सेनानियों की भूमि बंगरा को अपनी पहचान देने का शुभारंभ करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजकिशोर प्रसाद, प्रशांत कुमार सिंह, मनिंदर पांडेय, आलोक कुमार, दिलीप कुमार, कुमारी रेणु, पम्मी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026