परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज बिहार में आक्सीजन मैन और पैडमैन के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी गौरव राय ने महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई। यह मशीन गौरव राय ने अपने स्वर्गीय भाई डा. परमानंद सिंह की याद में लगाई है। उन्होंने बताया कि यह 118 वीं मशीन लगाई गई है। मशीन लगाने के बाद गौरव राय ने छात्राओं को इसके उपयोग से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब तक वे 167 बच्चों साइकिल दे चुके हैं। राय ने कहा कि समाज सेवा के लिए किसी एनजीओ और संस्था की जरूरत नहीं। छोटे- छोटे आपसी सहयोग से भी समाज में बड़ा बदलाव संभव है। दूसरी मशीन स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय में भी आज एक वेंडिंग मशीन लगाई गई। यह 119 वीं मशीन लगा गई। इस अवसर पर स्कूल से शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थी। मुख्य स्थिति रामशंकर शाही ने इस अच्छे कार्य की सराहाना की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…