महाराजगंज: कम लागत, अधिक उपज पर किसानों को दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में प्रखंड कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कम लागत पर अधिक उपज लेने का मंत्र दिया. इस दौरान कृषि पदाधिकारी अजय झा, प्रखंड कृषि तकनीकी पदाधिकारी रामपाल ने किसानों को कृषि के नए यंत्रीकरण की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि यंत्रों की सहायता से खेती करने पर लागत कम आती है और उत्पादन भी बढ़ता है. कृषि विशेषज्ञों ने खेतों में रसायनिक उर्वरक के साथ जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की उत्पादन क्षमता में होने वाले फायदों को भी कृषि विशेषज्ञों द्वारा विस्तार पूर्वक बतलाया गया. खरीफ में उगाई जाने वाली फसले धान, अरहर आदि के विषय के जानकारी दी गई. विशेष रूप से धान की फसल में खरपतवार प्रबंधन, कीट प्रबंधन, बीज शोधन के विषय में जानकारी दी गई.

बताया गया कि विभाग द्वारा धान के बीज का वितरण अनुदानित दर पर किया जा रहा है. किसान आनलाइन आवेदन देकर कम कीमत पर उन्नत किस्म के धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं. धान की उन्नत बीज लगाने की सही तकनीकी की जानकारी दी गई. धान की सीधी बुआई, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जीरो टिलेज से बुआई, संकर बीजों का प्रयोग तथा अरहर की खेती के बारे में विस्तार से बताया गया. सरकार द्वारा संचालित किसानों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान किसानों को पशुपालन कर उसके गोबर से बनने वाले वर्मी कंपोस्ट तथा कृषि अवशेष से बनने वाले जैविक खाद निर्माण की जानकारी भी विशेषज्ञ द्वारा किसानों को दिया गया. मौके पर कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार सिंह, रामजी सिंह, अरुण तिवारी, कृषि सलाहकार पुष्पेंद्र कुमार, चनेश्वर यादव, गामा सिंह आदि के अलावे कई दर्जन किसान मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026