महाराजगंज: श्मशान में शव जलाते वक्त चाकूबाजी, युवक जख्मी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव में रविवार की रात्रि 8 बजे शव जलाते वक्त कुछ युवकों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गयी. मामला चाकूबाजी में तब्दील हो गया. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल ले गए. जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जख्मी युवक की पहचान रिसौरा गांव निवासी सुरेश कुमार साह के रूप में हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव कि किसी व्यक्ति की मृत्यु रविवार को हो गयी थी.

मृतक के दाह संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट में ग्रामीण गये थे. जिसमें गांव के कुछ युवक भी शामिल थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर इन युवकों में वाद विवाद हो गया. वाद विवाद के दौरान तीन चार युवकों की टोली ने सुरेश कुमार साह को चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. जिससे उसके बाये आंख में चाकू लग जाने से वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. चाकू मारकर युवक वहां से भाग निकले. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को दी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी सुरेश कुमार साह का फर्द बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026