महाराजगंज: पूर्व वार्ड पार्षद के दुकान व घर में लूटपाट व मारपीट, आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल मुख्यालय के काजी बाजार निवासी पूर्व वार्ड पार्षद मो. मुस्लिम के दुकान और घर में बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे 40- 50 की संख्या में लोगों ने लाठी-डंडा से लैस होकर हमला बोल दिया। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस संबंध में मो. मुस्लिम ने थाना में आवेदन देकर 11 नामजद तथा 32 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित मो. मुस्लिम ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरा पोता मो. मोइन हक 10 अक्टूबर की सुबह सात बजे पसनौली रेलवे ढाला के समीप गया था जहां कुछ लोगों द्वारा उससे बाइक छीन ली गई और गाली गलौज कर उसे भगा दिया गया। दोपहर में करीब 12 बजे मेरे दूसरे पोता को बुलाकर उक्त लोगों द्वारा बाइक वापस कर दिया गया।

पुनः रात्रि करीब आठ बजे 40- 50 की संख्या में लोग लाठी-डंडे से लैस होकर आए और मेरे दुकान और घर में हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने मेरे दुकान के गल्ले में रखे पांच हजार रुपये लूट लिया। उसके बाद घर में प्रवेश कर हमला बोल दिया। इस घटना में परिवार के छह-सात लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने जाते वक्त एक अटैची साथ लेते गए। उस अटैची में साड़ी, सोने की चेन, मंगलसूत्र आदि सामान रखा हुआ था। जाते समय उपद्रवियों ने परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। इस मामले में मो. मुस्लिम के आवेदन पर पसनौली निवासी मुन्ना अंसारी, मखदुम अंसारी, मनु अंसारी, तौसीफ अंसारी, तनवीर आलम, शहजाद आलम, एजाजुल अंसारी, अख्तर अंसारी, अजहर अंसारी, अब्दुल खालिद, नसीम अंसारी को नामजद व 30–32 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक कराई है। वहीं घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024